राजेश गाडिया बने युवा सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल कमिटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने मुंबई के युवा समाज सेवक राजेश प्रकाशचंद्र गाडिया को एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल कमिटी में युवा सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है l संपूर्ण भारत देश के अंदर तीव्र गति से बढ़ रहे अपराध एवं भ्रष्टाचार को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए यह नियुक्ति की है l एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के मीडिया सेल के राष्ट्रिय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने बताया कि राजेश गाडिया अपने साथ मुंबई सहित संपूर्ण भारत देश में कई लोगो को जोड़कर राष्ट्रीय स्तरीय टीम तैयार करेंगे एवं संस्था के कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा हेतु कार्य करेंगे एंटी करप्शन एण्ड क्राइम कंट्रोल कमिटी किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत का त्वरित समाधान सम्बंधित विभाग के माध्यम से करवाया जाता है l

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!