उदयपुर में विभिन्न संगठनों द्वारा 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । आज पतंजलि योगपीठ, हंस आश्रम मानव उत्थान सेवा समिति,गायत्री परिवार एवं अन्य स्वयंसेवी संस्था के साझे में नवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मान बाग, हिरण मगरी सेक्टर 13- 14 लिंक रोड में मनाया गया। इस भव्य योग महोत्सव में महिला पतंजलि उदयपुर की ज़िला प्रभारी आचार्य अनीता पालीवाल के निर्देशन में पतंजलि के युवा योग शिक्षकों ने प्रोटोकॉल अनुसार योगाभ्यास करवाया। जिसमें खड़े रह कर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, चक्रासन और त्रिकोणासन के साथ-साथ बैठकर किए जाने वाले आसन ताड़ासन,वृक्षासन, पादहस्तासन, चक्रासन और त्रिकोणासन के साथ ही कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। इस आयोजन में मानव उत्थान सेवा समिति की साध्वी गीतिका बाईजी, गिरिराज पालीवाल, विनोद कुमार रेगर, रतन सिंह राजपुरोहित, नरेश चंद्र पालीवाल, भागीरथी कार्की , मधु मेनारिया, गायत्री परिवार से अर्जुन लाल सनाढ्य, रजत औदीच्य, गौरव जोशी सहित पतंजलि के सभी योग शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और सभी ने इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ योगाभ्यास किया। इसमें सैकड़ो योग साधकों ने हिस्सा लिया। गायत्री परिवार द्वारा इस अवसर पर वैदिक यज्ञ अनुष्ठान करके वसुधैव कुटुंबकम एवं देश की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाबलों कोई यशस्वी बनाए रखने के लिए यज्ञ की वेदी पर आहुतियां लगाई। अंत में सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर महोत्सव समापन की घोषणा की।
