विश्व सिकलसेल दिवस का किया गया आयोजन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । विश्व सिकल सेल दिवस पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर और सिकलसेल सक्षम राजस्थान फाउंडेशन के तत्वाधान में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में विश्व सिकलसेल दिवस का आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ विपिन माथुर के आतिथ्य में किया गया | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ मोहम्मद आसिफ ने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी का स्वागत करते हुये सिकल सेल जागरूकता पर प्रकाश डाला , सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर के नोडल अधिकारी डॉ लाखन पोसवाल ने जानकारी देते हुये सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर के द्वारा सिकलसेल को लेकर भविष्य में किये जाने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से बताया | कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महाराणा भूपाल के अधीक्षक डॉ आर. एल. सुमन ने बताया की अधीक्षक कार्यालय की और से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर को हर संभव मदद की जाएगी | डॉ स्वेता गोयल ने एमडीयूआर और बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा सिकल सेल डिजीज के लिए किये जाने वाले कार्यो के बारे विस्तार से बताया | कार्यक्रम में सिकल सेल सप्ताह में नर्सिंग महाविधालय के प्राचार्य अनिल कुमार डामोर, नर्सिंग शिक्षक भावना शाह, गीता लोकचंद, साधना नागर, अमर यादव , मनीषा व्यास , वनेश्वर सुथार ,निधि आमेटा , सुमन डामोर , मिनाक्षी पाटीदार के सानिध्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेता रहे नर्सिंग छात्रों ममता सारण , शांति लाल को क्विज , प्रेम कुमार को स्लोगन , एवं मानव ठाकुर और मुकेश को पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम एवं कल्पना जांगिड, लक्ष्मी चौधरी महेंद्र सीरवी, हर्षवर्धन,जेनिफर अब्बासी ,पायल, को द्वितीय एवं अमन एवं कुसुम को तृतीय आने पर पुरुस्कृत किया गया | कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के शिक्षक , नर्सिंग शिक्षक , नर्सिंग अधीक्षक , सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स , मेडिकल एवं नर्सिंग छात्र एवं छात्राऐ , सिकल सेल मरीज एवं उनके अभिभावक, सिकलसेल सक्षम राजस्थान फाउंडेशन के डायरेक्टर नगाराम खराड़ी , मुकेश मेघवाल, कुलदीप कतिजा, ओमप्रकाश मीणा , प्रभुलाल निनामा , परमेश्वर बामनिया सहित कई मौजूद थे | कार्यक्रम का संचालन नरेश कतिजा ने किया और अंत में सिकलसेल सक्षम राजस्थान फाउंडेशन के फाउंडर मेम्बर और सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर सिकल सेल डिजीज उदयपुर के नर्सिंग ऑफिसर्स इंचार्ज ललित किशोर पारगी ने सबका आभार प्रकट किया
