एजुकेट गल्स संस्था की मोहल्ला बैठक सम्पन्न
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के रख्यावल ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव में एजुकेट गर्ल्स संस्था की ओर से मोहल्ला बैठक आयोजित की जिसमे संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक जीवन पूरी ने बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही ड्रॉप आउट बालिकाओं को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए स्टेट ओपन के बारे में बताया। अनामांकित बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन करवाने की ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी।
