राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर ब्लॉक ऋषभदेव कार्यकारिणी का गठन
ऋषभदेव । उदयपुर जिले के खेरवाड़ा ऋषभदेव क्षेत्र के नगर पालिका पगलिया जी धाम मे राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक शाखा ऋषभदेव एवं ब्लॉक खेरवाड़ा की कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मीणा, मोती लाल मेघवाल, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, प्रधानाचार्य मणिलाल मीणा, जिला संगठन मंत्री महेंद्र कुमार मीणा चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव संपन्न करवाएंगे। सर्व समिति से ब्लॉक ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें जिला संगठन मंत्री महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभदेव जगदीश कलासुआ, ब्लॉक महामंत्री सुनील कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष मयूर मीणा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार मीणा, सुरेश चंद्र मीणा ब्लॉक शाखा खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह भगोरा, ब्लॉक महामंत्री बालूराम खोखरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार मीणा, कार्यकारिणी सदस्य संजय मीणा, जीवित राम, अरविंद मीणा, मनोनीत किये गए इस दौरान कांति लाल मीणा, दौलत राम मीणा,रमेश कुमार मीणा,राजेंद्र कुमार मीणा,चेतन लाल मीणा,गंगा राम मीणा,मोहन लाल मीणा आदि उपस्थित रहे।
इनपुट : ओमप्रकाश सोनी
