पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा का ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा क्षेत्र का दौरा

ऋषभदेव । महा जनसम्पर्क आभियान के तहत बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा खेरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर रहे । सांसद शर्मा सुबह ऋषभदेव पहुचे जहा सांसद अर्जुनलाल मीणा पूर्व विधायक नानालाल अहारी , सुंदरलाल भाणावत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया । शर्मा ने ऋषभदेव भगवान के दर्शन किए । उसके बाद ऋषभदेव में आयोजित व्यापारी सम्मलेन में संबोधित करते हुए मोदी सरकार द्वारा देश में व्यापार को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही नीतियों के बारे में बताया ।

उसके बाद शर्मा खेरवाड़ा पहुंचे जहा विधानसभा में आयोजित विशाल लाभार्थी सम्मलेन को संबोधित किया । संबोधन में केंद्र सरकार किसानों, वंचितों, महिलाओं एवं दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया । उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की योजनाएं आमजन के जीवन में उजाला ला रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब के पास छत है तो वहीं किसानों के खाते में सीधे एक मुक्त सहायता राशि भेजी जा रही है। बेटियों का बेहतर भविष्य भी सुनिश्चित हो रहा है। तथा जल जीवन मिशन एवं शौचालय के निर्माण से गांव स्वस्थ एवं समृद्ध हो रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!