शिविर में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लोगो ने करवाये रजिस्ट्रेशन

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भींडर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिंता में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाएं। शिविर में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं 100 यूनिट मुक्त बिजली, उज्ज्वला गैस योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा, चिंरजीवी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा के तहत राहत प्रदान करने के लिए लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाये। इस दौरान उपखंड अधिकारी मोनिका जाखड़ , विकास अधिकारी विशाल सीपा तहसीलदार , नायब तहसीलदार , ग्राम पंचायत हिंता सरपंच माधव लाल अहीर , वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!