कल्याणपुर : श्रीमद् भागवत कथा का समापन
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । महुवाडा काली कल्याण घाम सेवा समिति के गादिपति पुष्पेन्द्रसिह चुडावत,संत राजेन्द्रगिरी महाराज व धर्मरक्षा समिति कल्याणपुर के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन संत अवधेश चैतन्य ब्रहामाचारी महाराज सुरजकुण्ड कुम्भलगढ के सानिध्य में हुआ कथा वाचक संत ज्ञानानन्द महाराज के श्रीमुख से से कथा सात दिन तक महुवाडा काली कल्याण घाम में हुआ । धर्मसभा में धर्म कि रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया । घ्धर्मान्तरण कि घोर निंदा की लव जिहाद पर भी कटाक्ष किया । काली कल्याण धाम महुवाडा में 21 यजमानो ने हवन यज्ञ में आहुति दी इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया । घर्मा सभा में चुण्डा क्षेत्र के गाँवो से भक्तजनो ने श्रीमद् भागवतकथा का लाभ लिया इस अवसर पर आसपास के घाम के संतो का समागम भी हुआ । पुर्व विघायक नानालाल अहारी सहित गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में आयोजन किया गया ।
