मंहगाई राहत केम्प का कांग्रेस नेताओं ने अवलोकन किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के नउवा ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत शिविर में कांग्रेस नेताओं ने अवलोकन कर लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए।इस अवसर पर पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी,राजमंत्री जगदीश राज श्रीमाली,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,पूर्व प्रधान जीत सिंह चुण्डावत, गुड़ली मण्डल अध्यक्ष लव कुमार पुरोहित, लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी, इंटाली मंडल अध्यक्ष प्रभु लाल जाट,योगेश नागदा और दिनेश नागदा उपस्थित थे।
सरपंच चन्दन कुमार व उप सरपंच लालाराम पुरोहित ने अतिथियों को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर अतिथियों ने अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!