भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय साक्षरता पर स्कूली विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में लसाडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
बाँसड़ा, कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर में जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के तत्वाधान में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की 20 ब्लॉक की विजेता 20 टीमों के 40 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया । प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित में प्रश्नोत्तर तथा द्वितीय चरण में लिखित प्रश्नोत्तरी की 6 विजेता टीमों के बीच मौखिक प्रशन -उत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।जिसमे अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली तीन टीमो में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी विद्यालय, लसाडिया ,बलाक लसाडिया की टीम रही। द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलू ,ब्लॉक बड़गांव,तथा तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास, ब्लॉक झाडोल रही है। विजेता टीमों को क्रमशः 10,000 रुपए/ ₹7500/ तथा ₹5000/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विद्यार्थियों के बचत खातों में ऑनलाइन अंतरण किया जावेगा। विजेता लसाडिया की टीम आगामी माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। तथा भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक तनुज चंद्रा द्वारा प्रतियोगिता के नियमों की जानकारियां दी गई ।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मंडावत द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए बताया गया कि इससे विद्यार्थियों में बैंकिंग के प्रति वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता का ज्ञान बढ़ेगा। वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद वह राजकुमार द्वारा डिजिटल बैंकिंग वह मोबाइल बैंकिंग की जानकारियां दी गई। विजेता टीमों के विद्यार्थियों को आर बी आई के सहायक महाप्रबंधक तनुज चंद्रा/ जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार जैन/ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आशा मंडावत द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। तथा शेष भाग लेने वाले 17 ब्लॉक की टीमों को भी आरबीआई की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।कार्यक्रम का संचालन महेश दत्त व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार जैन/ मोहन गुर्जर/ सौरव सुयल /आर बी आई के ए जी एम तनुज चंद्रा/ सहायक रूद्र सिंह राठौर /मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा मंडावत /वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद /राजकुमार वरडिया/ सी एफ एल दीपक खराड़ी, द्वारा भाग लिया गया ।
