त्रिवेदी नवयुवक मंडल कार्यकारिणी गठित, चंदप्रकाश अध्यक्ष, पुनीत महामंत्री नियुक्त

ऋषभदेव,शुभम जैन । त्रिवेदी नवयुवक मंडल ऋषभदेव की बैठक रविवार को हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, महामंत्री पुनीत त्रिवेदी, उपाध्यक्ष जनार्दन त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष पीयूष त्रिवेदी, संरक्षक दिनेश त्रिवेदी, प्रभुलाल त्रिवेदी, हरीशचंद्र त्रिवेदी, धीरज त्रिवेदी तथा कार्यकारिणी सदस्य तरुण त्रिवेदी, मनीष व्यास, नितिन त्रिवेदी, कुलदीप त्रिवेदी, यश त्रिवेदी व धैर्य त्रिवेदी को मनोनीत किया गया। बैठक में आगामी 18 जून को आयोजित होने वाले वृहत भट्ट मेवाड़ा खड़क प्रांत के अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रस्तावित समन्वय समिति में शाखा प्रतिनिधि के रूप में शिवनारायण त्रिवेदी, प्रेमेंद्र त्रिवेदी, धीरज त्रिवेदी, प्रकाश त्रिवेदी का मनोनयन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!