मावली में लाखो रुपए की चोरी के अभियुक्त गिरफ्तार
प्रार्थिया पूजा बाई किन्नर का ड्रावर ही निकला नकबजन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थानाधिकारी राव अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गत 22 मई को चमनपुरा निवासी पूजा बाई किन्नर ने लिखित रिपोर्ट पेश की थी । में मेरे चेलो के साथ सुबह 5:30 बजे घर से हमेशा की तरह गाँवों में उगायी करने गए।वापस लौटे तब मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी लोहे की आलमारी का ताला टूटा हुआ था।और आलमारी में रखे जेवरात करीब 45 तोला सोना,डेढ़ किलो चांदी व 4 लाख रु नगद चोरी की रिपोर्ट थाने में दी।
जिस पर पुलिस अधीक्षक भुवन यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक कैलाश कुँवर राठौड़, थानाधिकारी राव अजय सिंह द्वारा टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर गांव मेनार खेड़ा निवासी दिनेश चन्द्र पुत्र भीम लाल 22 वर्षीय, गांव वाना भीलो की कुई निवासी प्रकाश चन्द्र पुत्र चुन्नी लाल भील 21 वर्षीय, शिव लाल पुत्र भीमलाल भील निवासी मेनार खेड़ा को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों ने मिलकर सोना व चांदी गांव वल्लभनगर निवासी मोहित पुत्र गोपाल सोनी को बेच देना बताया। अभियुक्तों से लिया माल मशरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त दो साल पहले से प्रार्थिया पूजा बाई किन्नर की गाड़ी चलाता था।जिसने घटना के एक साल पहले ही गाड़ी चलाना छोड़ दिया था।
इसमें अहम भूमिका थानाधिकारी राव अजय सिंह,उप निरीक्षक छगन लाल,सुरेश,रामफूल,कैलाश,
माधव सिह, कैलाश,सुजाना, मुकेश कुमार,किरण कुमार, रामजी लाल,लोकेश रायकवाल,नरेन्द्र का योगदान रहा।
