श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एक दिवसीय स्मरण शक्ति वृद्धि कार्यशाला का समापन
सराड़ी,हितेश कुमार जोगी । श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर जिला रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में समाज के बालक-बालिकाओं के लिए एक दिवसीय स्मरण शक्ति वृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सबसे तेज याददाश्त के लिए इंडिया बुक, एशिया बुक एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले और मेमोरी व माइंड पावर पर 3 पुस्तकों के लेखक मेमोरी किंग नवीन अग्रवाल ने बच्चों व बड़ों को मेमोरी पावर के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 में उदयपुर शहर में मेमोरी पावर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर के बालक-बालिकाओं को परफॉर्मेंस का अवसर दिया जाएगा। समापन पर मुख्य अतिथि श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अहमदाबाद के अध्यक्ष नरेश बबेरिया व वरिष्ठ समाजसेवी शीला तुनगर का अभिनंदन किया गया। संचालन महेश चंद्र अडानिया ने किया।
