इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड एविएशन उदयपुर नये सत्र में छात्रों ने योगाभ्यास किया
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । AHA इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड एविएशन उदयपुर नये सत्र में छात्रों ने योगाभ्यास किया इस मौके पर आदि योगी ग्रुप उदयपुर के निदेशक योगगुरु जसवंत मेनारिया के निर्देशन में अलग अलग आसन करवाए व योगाभ्यास करवाया |उनके सहयोगी अजय सिंह योग प्रशिक्षक ने शवासन अनुलोम विलोम ताड़ासन चक्रासन आदि का अभ्यास करवाया योगगुरु जसवंत मेनारिया ने बताया नित्य योग करने से हमारे शरीर में उर्जा बनी रहती है साथ ही, कुछ ही मिनट का मेडिटेशन से तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है. इतना ही नहीं मेडिटेशन करने से चिंता तो कम होगी ही साथ ही यह बेहतर डिसीजन मेकर भी बनाने में मदद करता है. यह जानकारी AHAहोटल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सेक्टर 14 के निदेशक डॉ पृथ्वी सिंह जी ने दी
