ऋषभदेव : स्टाफ की कमी से जूझती बिलख पुलिस चौकी , 2 साल बाद भी नहीं लगाया स्टाफ

ऋषभदेव । पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी बिलख की घोषणा 3 वर्ष पूर्व हुई बजट घोषणा में हुई थी । लेकिन अभी भी चौकी स्टाफ की कमी से जूझ रही है । बजट घोषणा के अनुसार चौकी पर 1 एएसआई और 4 कॉन्स्टेबल की नियुक्ति होनी थी । घोषणा के बाद 25 जून 2021 को विधायक डॉ दयाराम परमार एवं तत्कालीन एसपी राजीव पचार की मौजूदगी में पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया था । लेकिन मात्र एक हेडकोंसटेबल और 1 कॉन्स्टेबल को नियुक्त किया गया । उनकी भी ऋषभदेव थाना में ड्यूटी लगा रखी है । पुलिस चौकी बिलख स्थित विद्यालय के चार कमरों में संचालित है लेकिन वहा कोई भी स्टाफ नही बैठता है और जो स्टाफ है उनकी भी ऋषभदेव थाने में ड्यूटी लगा रखी है क्योंकि थाने में भी स्टाफ की कमी है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में आए दिन घटना होती रहती है चौकी होने के बावजूद भी कोई भी घटना होने पर बार बार ऋषभदेव थाना आना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्टाफ लगाने की मांग की गई ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!