ऋषभदेव पुलिस उपाधीक्षक पद पर जोशी ने किया पदभार ग्रहण
ऋषभदेव । पुलिस उपाधीक्षक पद पर गुरूवार को हेरंब जोशी ने पदभार किया । जोशी ने कार्यालय के स्टाफ से क्षेत्र के अपराधो एवं हार्डकोर अपराधियों को जानकारी ली । जोशी ने कहा के पुलिस कानून व्यवस्था, शांति और सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा अपराध की रोकथाम हेतु संकल्पबद्ध कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार का सबसे मजबूत उपकरण है क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के हर संभव प्रयास किया जायेगा । छोटे बड़े सभी प्रकार के अपराधो पर निष्पक्ष एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई के अलावा आमजन के साथ अच्छा व्यवहार किया जायेगा । जोशी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के साथ साथ साइबर जागरूकता, महिला उत्पीडन तथा बाल अपराधो की रोकथाम के लिए सदेव तत्पर है
