पति-पत्नी के आपसी झगड़े में 36 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
भींडर । उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है कस्बे के काका कॉलोनी/ महावीर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय युवक दीपक तंबोली पिता हीरालाल तंबोली ने पति-पत्नी के बीच आपसी समन्वय नहीं होने के कारण गुरुवार को अपने ही घर के बाहर खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी,तथा आत्महत्या करने का व अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया, घटना घटित होने के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और पार्षद भवानी सिंह चौहान ने शरीर पर कंबल ढक कर आग बुझाई, घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर होजेफा बोहरा व नर्सिंग स्टाफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद प्राथमिक उपचार किया, प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 की सहायता से उदयपुर रेफर कर दिया गया, मौके पर कानोड़ थाना पुलिस भी पहुंची, तथा घटनास्थल का जायजा लेते हुए मौका पर्चा बनाया, मिली जानकारी के अनुसार युवक दीपक तंबोली करीब 4 साल से साउथ अफ्रीका में काम कर रहा था, पिछले दो माह पहले ही व कानोड़ आया था और अपनी पत्नी के साथ रह रहा था लेकिन 10 से 20 दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिससे पत्नी अपने पीहर चली गई, थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला झगड़े का ही बताया जा रहा है परेशान युवक ने तंग आकर यह कदम उठाया।
