वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को झाला करवाएंगे महाकाल धाम की निःशुल्क यात्रा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी करेंगे वरिष्ठ मातृशक्ति यात्रा का भव्य शुभारंभ
भींडर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला उज्जैन के महाकाल धाम की निःशुल्क यात्रा करवाएंगे। दरसल विधानसभा प्रभारी झाला द्वारा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में एक ओर महत्वपूर्ण कार्य करते हुए विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति को उज्जैन महाकाल धाम की निःशुल्क यात्रा करवाने का संकल्प लिया। वल्लभनगर विधानसभा से महाकाल धाम उज्जैन तक वरिष्ठ मातृशक्ति निःशुल्क तीर्थ यात्रा का भव्य शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी करेंगे। इस संबंध में भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होंगे। वल्लभनगर विधानसभा से महाकाल उज्जैन वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थ यात्रा का मेनार डाक बंगले से शुभारंभ होगा। विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने बताया की शनिवार 10 जून को सांय 6 बजे विधानसभा क्षेत्र के मेनार में डाक बंगले पर वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थ यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ मातृशक्ति तीर्थ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर झाला ने लिया संकल्प:-
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को महाकाल के दर पर दर्शन कराने का संकल्प लिया। प्रभारी झाला ने बताया की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक मां में मेरी मां का स्वरूप देखता हूं। इसलिए प्रत्येक बूथ से वरिष्ठ मातृशक्ति को उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल धाम के दर्शन करवा कर अपने आप को भाग्यशाली महसूस करूंगा।
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में झाला ने करवाएं अनेक जनहित के कार्य:-
भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह जाला द्वारा अब तक विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में जनहित एवं सामाजिक सरोकार के कार्य करवाए गए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर झाला ने विधानसभा क्षेत्र में 41 हजार वृक्षो का रोपण करवाया। वही प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेपटॉप देकर के सम्मान करके उनका गौरव बढ़ाया। इसी तरह बोर्ड परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग भी करवाई। कोरोना काल के दौरान भी झाला ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाई। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा उपकरण एवं ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। वही वल्लभनगर क्षेत्र के पुरिया खेड़ी में 2 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सरकारी स्कूल भवन निमार्ण शुरू करवाया।
