पानी के लिए महिलाओं को लगानी पड़ रही है दौड़, सरकार के दावे फेल – भीण्डर

जन संवाद यात्रा 2023 – सांरगपुरा कानोड़ पंचायत के गांवों में पहुंची यात्रा

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर द्वारा निकाली जा रही जन संवाद यात्रा दूसरे दिन बुधवार को सांरगपुरा कानोड़ पंचायत क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने पेयजल के लिए दूर- दूर तक जाने की बात सामने आने पर भीण्डर ने कहां कि गांव की महिलाएं पानी लेने के लिए घर से एक-दो किमी दूर तक जाना पड़ रहा है। महिलाएं परेशान हैं और कांग्रेस सरकार के दावे फेल साबित होते दिख रहे है। महिलाओं के साथ-साथ आमजन, युवा, बच्चे सभी कहीं समस्याओं से परेशान हैं और कांग्रेस सरकार इसका निराकरण नहीं कर सकती है। यात्रा के दौरान भीण्डर के साथ दीपेंद्र कुंवर भीण्डर, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, भीण्डर पालिकाध्यक्ष निर्मला भोजावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दूसरे दिन 15 गांवों में पहुंची यात्रा
जन संवाद यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को यात्रा सांरगपुरा कानोड़ पंचायत के अचलाना, गल्ला की भागल, वड़ली वाला फला, सालर माला, जटिया बस्ती, सांरगपुरा कानोड़, निमड़ी, राईगजी का खेड़ा, जसवंतपुरा, चेनपुरिया, केरपुरा, नंदीवाला घर, कचौलिया फाटक, सीढ़ आदि गांव में पहुंचे।
आज इन गांवों में जायेगी यात्रा
यात्रा तीसरे दिन गुरुवार को लूणदा व अमरपुरा जागीर पंचायत के विभिन्न गांवों में जायेगी। जिसमें यात्रा की शुरुआत दोपहर तीन बजे हरियाखेड़ा, गोपा की भागल, उमरों का वेला, उदपुरा, झालों का खेड़ा, मोटाखेड़ा, नानकिया खेड़ा, विरिया, फतपुरा, नयाघर भावपुरा, भावपुरा, अमरपुरा जागीर आदि गांवों में जायेगी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!