गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के जिला अध्यक्ष चुंडावत मय पदाधिकारियों ने पुलिस अधिक्षक महोदय उदयपुर से की मुलाकात
बामनिया सलूंबर मामले में आरोपीयो की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन
उदयपुर,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । गौ रक्षा हिन्दू दल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देश पर गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा एवम् टीम न आज उदयपुर पुलिस अधीक्षक महोदय भुवन भूषण यादव से मुलाकात की ओर कुछ मांगो को लेकर एसपी साहब को ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन में बताया की सलूंबर में कुछ दिन पूर्व कुछ राजनीतिक नामजद लोगो द्वारा बुर्जुग वकत सिंह पर जानलेवा हमला कर मारपीट कर उनको झाड़ियों में फेक दिया था, उस मामले में दस आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकीन प्रशासन द्वारा दस मैसे तीन लोगो को अरेस्ट किया गया है और अन्य आरोपी बेखौफ गुम रहे है और परिवार वालो पर समझौता का दबाव बना रहे है, इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया की इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर तुरंत जानकारी लेकर अन्य आरोपी को जल्द अरेस्ट कर न्याय दिलाया जाएगा, इस मौके पर गौ रक्षा जिला अध्यक्ष सलुम्बर अर्जून सिंह चुंडावत, भेरू सिंह राणावत, शूरवीर सिंह भाटी, विकास सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह भाटी, करण सिंह राठौड़, महेंद्र सिंह चौधरी, लाल सिंह झाला समेत कई गौ रक्षक और समाजसेवी लोग उपस्थित थे।
