ऋषभदेव : चोरी के 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ , बीती रात चाकू की नोक पर फिर हुई लूट
ऋषभदेव । करीब दस दिन पूर्व घाटी दरवाजा इलाके में हुई चोरी का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है । नगरवासियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंप उचित कार्यवाही की मांग की है । आपको बता दे कि 26 मई को घाटी दरवाजा निवासी अनिल पुत्र मगनलाल मेघवाल के सुने घर में रसोई की खिड़की तोड़ घर में लाखो के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा कर ले गए । अनिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया पर अभी तक अज्ञात चोरों का पता नही लगा पाई है । और इधर दूसरी तरफ बीती रात विशाल मार्बल के पास गली से टीवीएस शोरूम के रास्ते पर बदमाश घाटी दरवाजा निवासी कैलाश मेनारिया को चाकू दिखा कर मोबाइल और एक हजार रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए । नगरवासियों का कहना है की नगर में आए दिन चोरियां हो रही है पहले भी नगर में चार बड़ी चोरियां हो चुकी है लेकिन आजतक उनका भी कोई खुलासा नही हुआ है जिससे नागरिकों में रोष व्याप्त है ।
