खेरवाडा : पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर सरकारी वाहन लूट ले जाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त सहित 4 गिरफ्तार
पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर पुलिस जीप लेकर भागने के आरोप में मुख्य आरोपी सहित 4 बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. टीम ने इससे पूर्व 2 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था. इस तरह इस मामले में कुल 6 अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मामला पहाड़ा थाना का है, जहाँ 31 मई को एसएचओ सुनील चावला मय जाप्ता एक अभियुक्त गोविंद परमार की तलाश में मौजा सरेरा बिचला फला पर आधी रात के बाद पहुंचे थे. पुलिस टीम परमार की तलाश में निकली वही कांस्टेबल राकेश कुमार (ड्राईवर) को जीप में ठहरने के निर्देश दिए.
तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी हाथो में लट्ठ और सरिये लेकर आये और कांस्टेबल पर हमला कर घायल कर दिया, पुलिस टीम को आते देख आरोपी कांस्टेबल राकेश का मोबाइल छीन और सरकारी वाहन ले कर भाग गए.
गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग आज प्रकरण में मुख्य अभियुक्त 01. मन्शाराम पिता लक्ष्मण परमार निवासी सरेरा, बिचला फला, पहाडा, उदयपुर व उसके साथी 02. गोविन्द पिता लक्ष्मण परमार निवासी भाटडीया, पहाडा, उदयपुर 03. आशीष पिता फुला निवास फुटेला, पहाडा, उदयपुर तथा फरारी के समय अभियुक्तों को शरण देने वाले अभियुक्त 04. शंकर सिंह पिता मनोहर सिंह राठौड निवासी प्रकाशपुरा, मावली उदयपुर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
प्रकरण में पूर्व में अभियुक्त 01. राजेश पिता लक्ष्मण परमार निवासी महुवाल, पहाडा, उदयपुर व फरारी के समय अभियुक्तों को शरण देने वाले अभियुक्त 02. शंकरलाल पिता भोखला मीणा निवासी परसाद, उदयपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
