महा जनसंपर्क अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा की बैठक का आयोजन
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
भटेवर । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध अमलेश्वर महादेवजी के मंदिर पर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के समस्त मंडलों की बैठक का आयोजन किया गया। दरसल भाजपा देहात जिला के निर्देशानुसार एवं वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में अमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आगामी नए कार्यक्रमों की सूचना दी गई। वही महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशेष रणनीति बनाकर अभियान को सफलतापूर्वक जमीनी स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संकल्पित्त किया गया। इसके साथ ही संगठन की मझबूती, केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो एवं केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, देहात जिला प्रवक्ता दर्शन शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, उप प्रधान रोशन मेहता, बूथ निर्माण संयोजक रतन सिंह राठौड़, जिला डाटा सह संयोजक रजनीश सुथार, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री लालूराम गाडरी, भटेवर सरपंच हेमंत अहीर, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, महामंत्री प्रेम सिंह सारंदेवोत, विधानसभा युवा मोर्चा प्रभारी किशन डांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय मेनारिया, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश आमेटा, किसान मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, पंचायत समिति सदस्य जोध सिंह, शोभ सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश लोहार, केंद्र संयोजक लक्ष्मीलाल सुथार, विनोद चोरड़िया, जगदीश जोशी, शांतिलाल जोशी, मोहन लाल जोशी, सुरेश गर्ग, कानोड़ मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रकाश रांका, लखन माली सहित विधानसभा क्षेत्र से पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
