भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर झाला ने प्रत्येक वरिष्ठ मातृशक्ति को महाकाल धाम के दर्शन कराने का लिया निर्णय

भींडर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने प्रत्येक वरिष्ठ मातृशक्ति को महाकाल के दर पर दर्शन कराने का निर्णय लिया है। भाजपा विधानसभा प्रभारी झाला ने बताया की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक मां में मेरी मां का स्वरूप देखता हूं। लिहाजा प्रत्येक मां को में उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल धाम के दर्शन करवा कर अपने आप को तो भाग्यशाली महसूस करूंगा। मातृशक्ति को महाकाल धाम की निःशुल्क यात्रा करवाने के लिए शीघ्र ही यात्रा की तिथि जारी की जाएगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!