शिक्षिका महिमा अग्रवाल की अहम भूमिका से बगुरवा विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत।
शिक्षिका का विद्यालय के प्रति समर्पण से ग्रामीणों ने कि सराहना।
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । उदयपुर जिले के जयसमंद पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगुरवा के शिक्षक , अहम भूमिका शिक्षिका महिमा अग्रवाल एवं विशेषज्ञ कि कड़ी मेहनत से बोर्ड कक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम रहने पर ग्रामीणों एवं एसडीएमसी सदस्यों ने सभी शिक्षकगण को बधाई प्रेषित की। विशेष रूप से श्रीमती महिमा अग्रवाल को जिन्होंने छात्रों के मुख्यधारा से जोड़ रखने एवं न केवल घर-घर संपर्क किया वरन आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुके परिवारों की मदद की। जिससे बाल मजदूरी के लिए होने वाला पलायन पर रोक लग सके। गौरतलब है कि मेवल क्षेत्र का ये बगुरवा गांव मुख्यमार्ग से कटा हुआ है फिर भी एक बाहुल्य क्षेत्र में सजग अध्यापिका की भूमिका महिमा अग्रवाल की अभिभावक सराहना करते रहे । जनजातीय क्षेत्र में अपनी मिशाल की छाप छोड़ना और छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखने का जमीनी स्तर पर अथक प्रयासरत रहे, जिसकी बदौलत बोर्ड के नतीजे में उभरकर आया।स्थानीय विद्यालय में प्राचार्य के पद स्वीकृत है लेकिन अभी तक एक भी प्राचार्य नहीं लगे, शिक्षकों की कमी देखते हुए अग्रवाल मैडम ने जिम्मेदारी लेते हुए बच्चों के भविष्य और किसी भी विषय में पढ़ाई से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए अपने कार्यकाल में दिलीप सिंह सिसोदिया अदवास, गमेर सिंह जावद को विशेषज्ञो को नियुक्त किया। जिन्होंने एक वर्ष से निरंतर विद्यालय में सेवा देते हुए विद्यादान किया। जिससे 12 बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10 वीं बोर्ड में भी सामाजिक व अंग्रेजी दो विषयों का भार स्वयं ने संभाला,साथ ही प्रधानाचार्य का भार बखूभी निभाया।हर चुनौती का सामना करते हुए शत प्रतिशत परिणाम रखना उनकी विशेष उपलब्धि रही।
महिमा अग्रवाल ने विद्यालय को हरा भरा करने के लिए पेड़ पोेधे लगाकर स्कूल का नजारा एक आकर्षण का केंद्र बनाया और विद्यालय की पेंटिंग हर किसी को मोहित कर रही है, हर दीवार पर महापुरुषों का चित्र उकेरे रखा। देखकर ऐसा लगता है जैसे एक घर को महिला किस तरह चलाती हैं जैसे एक विद्यालय का जिम्मा लेते हुए हर वक्त तत पर रहती हैं।
