डॉ.कल्पना शर्मा को वृक्षम् मित्र अलंकरण पुरुस्कार से सम्मानित
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल बनेड़ा, भीलवाड़ा की प्रिंसिपल डॉ. कल्पना शर्मा को पर्यावरण,जल संरक्षण , कचरा प्रबंधन ,स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त विद्यालय निर्माण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ,उदयपुर द्वारा वृक्षम् मित्र अलंकरण पुरुस्कार सम्मानित किया गया । वृक्षम् अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया की इस वर्ष वर्षाकाल में मॉडल स्कूल बनेडा़ भीलवाड़ा में मियावाकी जंगल स्थापित किया जाएगा नरेश पूर्बीया ने बताया की इस अवसर पर रहाड़ा फाउंडेशन की संस्थापिका अर्चना सिंह, वृक्षम अमृतम के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एग्जीक्यूटिव मेंबर लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय, नन्द गोपाल शर्मा, दिनेश भट्ट ओर जितेंद्र व्यास उपस्थित थे।
