खेरोदा में पंछी घर का हुआ उद्घाटन , समाजजनों ने निकाला वरघोड़ा , वरघोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, भामाशाओ का किया अभिनंदन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के खेरोदा कस्बे में रविवार को पहला पंछी घर का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में पंछी घर का उद्घाटन विनोद कुमार कोठारी ने किया। भूमि पूजन प्रकाश चंद्र मारू द्वारा किया गया। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता अरुण कुमार तातेड,मुख्य अतिथि तरुण ओस्तवाल,समारोह के गौरव सुंदरलाल लोढ़ा,ध्वजारोहण नरेंद्र चोरोडिया,आधार स्तंभ पन्नालाल मारू आदि थे। पंछी घर के उद्घाटन समारोह के बाद समाजजनों द्वारा मंगल कलश एवम वरघोड़ा निकाला गया। जिसमे जैन श्रावक श्रविकाओ द्वारा वरघोड़े में बैंड बाजा के साथ में चल रहे थे। वही वरघोड़े में रथ, ऊट गाड़ी, घोड़ा,हाथी,पंजाबी बैंड, साउथ इंडियन झाकी,गुजराती झाकी सहित कई प्रकार के करतब झाकी का प्रदर्शन किया गया व महिलाए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। जगह जगह पर वरघोड़ा का स्वागत किया गया एवम जलपान ग्रहण भी दे रहे थे। इस दौरान गोतम प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंदनबाला भवन,पार्श्वनाथ भवन,नवयुवक मंडल जीर्णोद्वारा, अणछाईबाई सरदारमल भोजनशाला का भी भामशाओ द्वारा उद्घाटन किया गया। शनिवार देर रात्रि तक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे गायक कलाकार विपुल भाई पाली व अभिषेक जैन जयपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति संध्या में लाभार्थी संपत लाल,सुरेश कुमार मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अरविंद बडाला ने बताया की आगुंतक आतिथियो का स्वागत श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ खेरोदा के अध्यक्ष राजेंद्र बोकड़िया,मंत्री मुकेश कुमार डांगी,कोषाध्यक्ष सुनील कूकड़ा,मार्गदर्शक भेरूलाल खेरोदिया आदि ने किया। साथ ही समारोह में भामाशाहों व पत्रकारों का भी समाजजन द्वारा सम्मानित किया गया।
