रोड पर पड़े तार से करंट लगने से एक भैंस की मृत्यु, मालिक ने विद्युत कर्मचारियों पर लगाए लापहरवाही के आरोप

भींडर। नगर के राणा प्रताप कॉलेज के पास स्थित (मोड़ा कुई) के पास करंट लगने से एक गर्भवती भैस की मौत हो गई। भैस मालिक ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापहरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थी नृसिंह बाल वाटिका गली निवासी गणेश लाल पिता वरदीचंद कुमावत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे वह अपनी भैसों को पानी पिलाने के लिए राणाप्रताप कॉलेज के पास तालाब किनारे ले गया था। जहां बीच रोड में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से चालु विद्युत लाइन के तार रोड पर पड़े हुए थे। एक भैस का पैर चालू तार पर लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जिससे प्रार्थी को 1 लाख 40 हज़ार का आर्थिक नुकसान हुआ । प्रार्थी के अनुसार मुर्रा नस्ल की भैंस गर्भवती थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!