शंकराचार्य जी ने किए श्रीजी प्रभु के भोग आरती के दर्शन
रिपोर्टर नरेंद्र पालीवाल
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में आज दि.30/05/2023 मंगलवार को ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम बद्रीनाथ एवं द्वारका पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी ने प्रभु श्रीनाथजी के भोग आरती के दर्शन किए! दर्शन उपरांत श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय ने महाप्रभुजी की बैठक में रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर उनका समाधान किया! इस अवसर पर श्री नाथ जी मंदिर के सहायक अधिकारी श्री अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल सीईओ श्री जितेंद्र ओझा, तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्या जी परेश नागर, कैलाश पालीवाल एवं सैकड़ों वैष्णव जन एवं मंदिर सेवक उपस्थित थे!
