कल्याणपुर : अमरपुरा सोम नदी पर मोटरसाइकिल सवार राहगीर के साथ हुई लुट कि घटना का खुलासा मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के अमरपुरा सोम नदी पूल पर मोटरसाइकिल सवार के साथ हुई लूट की घटना को लेकर प्रार्थी जगदीश पुत्र मनजी भगोरा निवासी निचली कटेव ने थाने में रिपोर्ट दी थी । थानाधिकारी गणपतसिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान करते हुए प्रार्थी डूंगरपुर से घर कटेव आ रहा था कि रास्ते में सोम नदी झरमरिया रोड पर चार-पांच लडको ने लट्ठ से हमला कर डरा-धमका कर आठ हजार रूपये व मोटरसाइकिल छिनकर सोम नदी की तरफ भाग निकले थे। रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान करते हुए अहमदाबाद से आज बाबु उर्फ वांटेड पुत्र कान्तिलाल मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी अमरपुरा व निखिल पुत्र लक्ष्मण खोखरिया उम्र 19 वर्ष निवासी भंडारिया घाटा कोतवाली डूंगरपुर को गिरफतार किया गया । इससे पूर्व जगन्नाथ पुत्र हीरालाल उम्र 21 वर्ष निवासी अमरपुरा फला चौराया को गिरफतार किया था । पूछताछ में आरोपी अभियुक्तगण बाबु उर्फ वांटेड ने वारदात का तरीका बताया व अपने साथ जगन्नाथ मीणा व साथ निखिल के साथ मिलकर सोम नदी पुल पर शराब पार्टी कर मोटरसाइकिल सवार को लूटने की योजना बनाई थी |पूर्व में गिरफतार जगन्नाथ न्यायिक अभिरक्षा में शेष अभियुक्तो की तलाश जारी है। विशेष भूमिका एएसआई हरीश चन्द्र कांस्टेबल दिलीपसिंह, प्रवीणकुमार, लोकेश कुमार का योगदान रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!