सहस्त्रबाहु अर्जुन मंदिर का उद्घाटन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । अखिल राजस्थान  सर्व वर्गीय कलाल समाज मंदिर व धर्मशाला पुष्कर अजमेर की बैठक सत्यनारायण मेवाड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि उदयपुर से लोकेश चौधरी,,गिरवर चौधरी, ललित सुहालका, नरेश पूर्बिया, सुर्य प्रकाश सुहालका,राणा जायसवाल,मनिष जायसवाल, भेरूलाल कलाल , राजेश मेवाड़ा, बांसवाड़ा से हरिश कलाल,सांगवाडा से दिलीप कलाल,  ,सिमलवाडा से  लाल चंद कलाल, अहमदाबाद से शंकर लाल कलाल व चंद्रेश कलाल,  ने भाग लिया। राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के मंदिर का उद्घाटन किया गया और महाआरती का आयोजन किया गया एवं धर्मशाला का 22 वा स्थापना दिवस मनाया गया। अलग अलग राज्यों से गणमान्य समाज सेवियों ने भाग लिया। बैठक में समाज की एकता पर विचार किया गया। समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने हेतु विचार विमर्श किया गया।आय व्यय का ब्यौरा राजेश मेवाड़ा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुर्य प्रकाश सुहालका ने किया।हरिश कलाल के नेतृत्व में अध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा का स्वागत किया गया। भामाशाहों ने धर्मशाला में कमरें बनाने की घोषणा की। सभी अतिथियों व भामाशाहों को उपरणा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!