दुर्गा मीणा बनी कानोड़ पालिका की अध्यक्ष,कानोड़ पालिका में साढे़ तीन साल में तीसरे अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

भींडर।नगरपालिका कानोड में गुरुवार को भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुई दुर्गा मीणा अध्यक्ष पद पर मनोनीत की गई। दूर्गा मीणा ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया। इस बोर्ड़ के साढे तीन साल के कार्यकाल में तीसरी अध्यक्ष बनी है। इससे पुर्व चंदा देवी मीणा के एसीबी द्वारा पकडे जाने के बाद स्वायत शासन विभाग ने 22 फरवरी 2023 को निलम्बित कर दिया, जिसके बाद 3 मार्च 2023 को 60 दिन के लिये भाजपा की पार्षद गुड्डी बाई मीणा को स्वायत शासन विभाग ने अध्यक्ष मनोनित किया गया था। स्वायत शासन विभाग ने 24 मई को पुनः नया आदेश जारी कर वार्ड 5 पार्षद दुर्गा मीणा को आगामी 60 दिवस अथवा अन्य आदेश जो भी पुर्व हो तक के लिये कार्यभार दिया गया।
गुरुवार सुबह नव मनोनित नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गा मीणा को लेकर वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत स्वंय कार चला कर नगरपालिका कानोड़ पहुंची। जहा पर काग्रेस पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओ, नगरवासीयो एंव पार्षदो ने गर्मजोशी के साथ विधायक एंव नव मनोनित पालिकाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद पालिका सभागार में पदभार ग्रहण समारोह हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की समय कम है चुनाव आने वाले है केन्द्र सरकार नई नई नितीया बना रही है गरीब व्यक्ति महिलाए मुश्किल समय के लिये अपने पैसो की बचत करती है और 2000 का नोट बद कर दिया है और आने वाले समय में सुनने में आ रहा है कि ये 500 रुपये का नोट भी बंद करवा देगे। वो चाहते है कि इस देश को अमेरिका बनाना जब हमने विदेशो से आजादी के लिये 75 साल पहले लड़ाई लडी तो वापस अब भारत को विदेशी ताकतो के हाथो मे सौपने का काम क्यो किया जा रहा है। महगाई चरम सीमा पर है आम आदमी का उसके परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। इसलिये राजस्थान सरकार ने 36 कौम को साथ लेकर महगाई राहत कैम्प राजस्थान मे लगाये जा रहे है जिससे आमजन को राहत मिल सके। केन्द्र सरकार भारत में गेस सिलेण्डर को सिर उठाकर चुनाव जितती और चुनाव में मुद्दा बनाती और आज उसी सिलेण्डर की किमत 1140 रुपये हो गई है आज गरीब व्यक्ति उस सिलेण्डर को नही खरीद पा रहा है जिसको लेकर राजस्थान सरकार ने उज्जवला योजना में 500 रुपये मे ंसिलेण्डर देने का काम किया जा रहा है और बहुत जल्द आने वाले समय में आम आदमी के लिए भी गैस सिलेण्डर के दाम गिरा दिये जायेगे। आज नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर शिक्षित महिला बैठी है जरुर कानोड नगर का विकास करवायेगी। आने वाले एक माह में पालिका क्षैत्र में जितने भी रुके हूए काम है वो पुरे हो जायेगे। शिक्षा का होना बहुत जरुरी है में सभी से निवेदन करती हु की अपने बच्चो को सभी पढायेगे। आप सभी इस नवमनोनित नगरपालिका अध्यक्ष का मनोबल बढा कर विकास की सोच से साथ देकर नगर विकास में भागीदार बने। गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।
इस दौरान पालिकाउपाध्यक्ष बाबुलाल रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष भीण्ड़र खेमराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष वल्लभनगर चन्द्र प्रकाश मेनारिया, पुर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, नगर काग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा , वल्लभनगर विधानसभा यूथ अध्यक्ष गोपाल जाट, पार्षद गोपाल खटीक, सोनिया बागवान, सुशीला टेलर ,हींता मण्डल अध्यक्ष सम्पत लाल सुथार, अधिशाषी अधिकारी कैलाश मीणा सहित पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!