संग्रामपुरा में वल्लभनगर विधायक ने किये लोकापर्ण व शिलान्यास
भींडर।निकटवर्ती अमरपुरा जागीर ग्राम पंचायत के संग्रामपुरा में वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन व विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण यही संग्रामपुरा में वर्चुअली वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किये। इस दौरान विधायक ने राजकीय विद्यालय मांडकला सिंहाड़, कमलाया धावड़िया, पचाणपूरा धावड़िया, पेमलाकुई पाणुन्द व वरणी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन किये। इसी तरह से राजकीय विद्यालय रणीया धावड़िया, गिरवारपोल भीण्डर, बड़गांव, आमलिया सारंगपुरा भीण्डर, संग्रामपुरा अमरपुरा जागीर, राजपुरा पीथलपुरा, सीड सारंगपुरा कानोड़, खेताखेड़ा सारंगपुरा भीण्डर, कुन्थवास, सूरजपोल भीण्डर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन किये। वहीं राजकीय विद्यालयों में धारता, तेलनखेडी सालेड़ा, वरणी, चारगदिया, खिमावतों का खेड़ा धारता, अमरपुरा जागीर, आकोला, खड़ोदा बरोडिया, कुन्थवास, भोपाखेड़ा, वाणिया तलाई, चारगदिया, संग्रामपुरा अमरपुरा जागीर में नवीन कक्षा कक्षों का उद्घाटन व शिलान्यास किये। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वल्लभनगर विधानसभा में विकास कार्यो किसी प्रकार से कोई कमी नहीं रखी जायेगी। साथ विधायक के अब कार्यकाल में करवाये गये विकास कार्यो को भी बताया । इस दौरान पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, सूरजमल मेनारिया, अमरपुरा जागीर सरपंच धन्नी देवी, लूणदा सरपंच गोदावरी धाकड़, भीण्डर ब्लाॅक अध्यक्ष खेमराज मीणा, वल्लभनगर ब्लाॅक अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश मेनारिया, वल्लभनगर युवा अध्यक्ष गोपाल जाट, वल्लभनगर ब्लाॅक संगठन महामंत्री प्रकाश चन्द्र सुथार आदि मौजूद रहे।
