राष्ट्रीय हॉकी पूर्व प्रशिक्षण शिविर की बैठक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगीलाल बलाई ने बताया कि गुरुवार को शिक्षा विभागीय राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी 19 छात्र छात्राओं का पूर्व प्रशिक्षण शिविर 29 मई से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में आयोजित होगा।
जिसमे पूरे राजस्थान से चयनित छात्र छात्रा का 29 व 30 मई को राष्ट्रीय दल के पूर्व प्रशिक्षण होगा। 31 मई से 6 जून तक राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।
