शारीरिक शिक्षा केडर दुरुस्ती के लिए संघ ने मुख्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा

तृतीय श्रेणी शारिरिक शिक्षक स्थानांतरण की भी मांग रखी

शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश महामंत्री भैरू सिंह राठौड़ की अगुवाई में शारीरिक शिक्षकों ने मुख्य मंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी को उदयपुर में ज्ञापन सौंपकर शारीरिक शिक्षा केडर को दूरस्त करने की मांग की ।
संघ के प्रदेश महामंत्री भेरु सिंह राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षा केडर वर्षों से अस्त-व्यस्त पड़ा है। जिसे दुरुस्त करने के लिए निदेशालय स्तर से प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित करने की निदेशक से मांग की। साथ ही मुख्य मंत्री से मांग की गई कि वर्षों से तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं हुए हैं । अतः स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की जाए।
ग्रामीण व शहरी ओलंपिक 23 जून की बजाय जुलाई में शुरू करने की मांग की गई। राज्य सरकार द्वारा 11वीं 12वीं में स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विषय खोलने पर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का शारीरिक शिक्षक संघ ने आभार जताया। राठौड़ ने मांग रखी की कक्षा 6 से 10 तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तक के निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत किए जाएं एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पद स्वीकृत की जाए। दो या दो से अधिक फैकल्टी वाले विद्यालयों में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा का पद स्वीकृत किया जाए सहित 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा नई भर्ती का फाईनल रिजल्ट जारी कर नियुक्ति दी जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शारीरिक शिक्षक संघ के हीरालाल सुथार ,गोवर्धन सिंह झाला ,लक्ष्मण दास वैष्णव ,बाबूलाल रावत,जगन्नाथ सिंह चुंडावत ,विजय मेनारिया गजे सिंह. हरीश जोशी,बलवीर सिह राठौङ, गणपत सिंह झाला, मदन सुथार, गूगल शर्मा रणवीर सिंह राणावत दीपा झाला, पायल कुमावत ,मेवा मीणा, लीला लक्षकार नीता धाभाई कोमल सोनी अंजू चौधरी हेमलता कुमावत मधु शेखावत इंद्रा मैडम सहित कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!