रुंडेड़ा में शक्तिपीठ मां गायत्री माता मंदिर का प्रथम पाटोत्सव 1 जून को, 31 मई को कलश यात्रा
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । रुंडेड़ा कस्बे में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां गायत्री माता मंदिर की 22 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रथम पाटोत्सव का आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा 1 जून को किया जाएगा, जिसको लेकर ग्रामवासियों द्वारा तैयारिया युद्ध स्तर पर चल रही है। प्रतिदिन सुबह शाम लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में ग्राम वासियों द्वारा बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार कर रहे है। गायत्री माता मंदिर में रंग रोगन का कार्य एवं लाइट फिटिंग रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। गुरुवार से मंदिर डेकोरेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।
31 मई कलश यात्रा
दो दिवसीय इस कार्यक्रम को लेकर 31 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगा तथा 1 जून सुबह यज्ञोपवीत संस्कार एवं 3 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के लिए प्रतिदिन गाँव मे टोलिया घर घर जाकर बटुक तैयार कर रहे है।
