मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले में
बाठेड़ा टीम की तरफ से पवन मेनारिया ने सर्वाधिक व्यक्तिगत रन के रिकॉर्ड 65 रन को तोड़ते हुए 81 रन बनाए।
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए । मैच शुभारंभ में बतौर अथिति में किया । आयोजक कमेटी से उमेश रूपावत और लोकेश हीरावत ने बताया की रुण्डेड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 65 रन बनाए। दूसरी पारी में वाना ने 4.5 ओवर में 65 बना कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच मेनार 1 और खड़ोदा के मध्य खेला गया। मेनार 1 ने काफी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ओमप्रकाश ने अपनी टीम के लिए 43 रन बटोरे। मेनार1 ने 129 रन बनाए। जवाब में खड़ोदा टीम 74 रन ही बना पाई। दिन का तीसरा मैच निमड़ी और महाराज की खेड़ी के बीच हुआ जिसमे निमड़ी विजय रही। चौथा मैच काफी रोमांचक रहा। यह मैच भिंडर और बाठेड़ा खुर्द के बीच हुआ।

भिंडर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड 129 को तोड़ते हुए 139 रन बनाए। दूसरी पारी में बाठेड़ा टीम से भी शानदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला। बाठेड़ा टीम की तरफ से पवन मेनारिया ने सर्वाधिक व्यक्तिगत रन के रिकॉर्ड 65 रन को तोड़ते हुए 81 रन बनाए। पवन ने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए। मगर बाठेड़ा की टीम अंतिम गेंद तक 112 रन ही बना पाई और जीत भिंडर के नाम दर्ज हो गई। पांचवा मैच अडिंदा और बरोडिया के बीच हुआ जिसमे बरोडिया टीम विजय रही। दिन का अंतिम मैच माल की टूस और केदारिया के बीच खेला गया। केदारिया टीम ने पहले बल्लेजाबी करते हुए 74 रन बनाए। माल की टूस से कप्तान अशोक खटीक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 बॉल में 51 रन बनाए और 3.3 ओवर में ही जीत अपनी टीम के नाम दर्ज करवा ली। बुधवार के मैचों में अतिथि के रूप में डॉ बी एल नागदा, दयाल लूणावत, देवी लाल सुथार शामिल हुए ।
