सकलाल राहत शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत को फुटाला, पाडेला के ग्रामवासियों ने पानी की समस्या को लेकर सोपा ज्ञापन
खेरवाड़ा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित खेरवाड़ा उपखंड बीबीके ग्राम पंचायत सकलाल में महंगाई राहत शिविर में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ग्राम पंचायत करावाड़ा के आदिवासी बहुल क्षेत्र के फुटाला पाडेला के सैकड़ो ग्रामीणों ने पानी की विकट समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को अंजता भील के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया की नयागांव तहसील के ग्राम पंचायत करावाड़ा के गांव फुटाला पाडेला में तकरीबन 400 घरों की आबादी है जिसमे खेती पीने और पशुओं के पीने के लिए जल की भारी समस्या है, ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया की हमारी पंचायत के पास बडा तालाब है जिसमे बहुत ही मात्रा में पानी की आवक साल भर रहती है अगर बड़ा तालाब को नहर निर्माण योजना में शामिल कर दिया जाए और नहर निर्माण द्वारा बड़ा तालाब से पानी हमारे गांव पाड़ेला ओर फुटाला पंहुचा दिया जाएं तो जल की समस्या से निजात मिल सकती है, ज्ञापन देते समय अंजता भील, मन्नालाल भील, राकेश परमार, लोकेश परमार, महेश, शांतिलाल, जयेश परमार, सुनील परमार, चुन्नीलाल परमार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे,।
