सर्व ओबीसी समाज महापंचायत की बैठक संपन्न
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सर्व ओबीसी समाज महापंचायत उदयपुर की बैठक कबीर कुटीर पाठकों के मंगरी में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक दिनेश माली ने की। बैठक में बैठक में सर्व ओबीसी समाज महापंचायत के सविधान निर्माण पर चर्चा की गई एवं महापंचायत के संचालन हेतु सर्वसम्मति से अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महासचिव सूर्य प्रकाश सुहालका, कोषाध्यक्ष बाल किशन सुहालका को बनाया गया । संरक्षक दिनेश माली ने बताया शीघ्र महापंचायत का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। बैठक में राजेंद्र सेन ,कैलाश माली ,भेरूलाल भोई, नरेश चौधरी, पी एस पटेल, गिरीराज भावसार, किशनलाल राव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में लोकेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया
