मंजिल योजनान्तर्गत प्रशिक्षण का समापन
मंज़िल योजनान्तर्गत उदयपुर जिले के 58 व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालय में कार्यरत 116 व्यवसायिक प्रशिक्षक की 4 दिवसीय कार्यशाला समापन हुआ।कार्यशाला का आयोजन 2 चरणों में ओर 2 बैच में किया गया था। इस कार्यशाला का आयोजन मंजिल योजना संचालित सभी 6 जिलों के 590 व्यवसायिक प्रशिक्षकों के लिए किया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर पुष्पेंद्र गर्ग ने मंजिल द्वारा आयोजित प्रशिक्षकों की कार्यशाला की सराहना की ओर मंजिल परियोजना के मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा सशक्तिकरण ओर बाल विवाह को रोकने पर जोर देते हुए उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर पुष्पेंद्र गर्ग,CDEO आशा मैडम,ADPC वीरेंद्र यादव,पीओ देवीलाल साल्वी मंजिल परियोजना से आकांक्षा धीरज ,अकरम क्वाज़ी, रत्ननाभ पाठक,गौरव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
