आज से स्व.नाथूलाल सेन स्मृति में भव्य उदयपुर केसरी कुश्ती दंगल

उदयपुर,नितेश पटेल । श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला हरिदास जी की मगरी में होने जा रहे भव्य उदयपुर केसरी कुश्ती दंगल का उद्घाटन समारोह 21 को होने जा रहा है।उस्ताद ओम प्रकाश सेन ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और उदयपुर के पहेलवान अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दंगल को लेकर काफी उत्साहित है। दंगल स्थल का रंगरोगन व रंगबिरंगी ध्वजा लगाई गई है गुब्बारों से स्वागत द्वारा लगाया जा चुका है।आकर्षक रंगोली बना कर अखाड़े को उदयपुर से आने वाले पहलवानों व अतिथियो के लिए तैयार किया गया है। ढोल नगाड़ों व मेवाड़ी पगड़ी पहना कर अतिथियों का स्वागत किया जायेगा और फोटो व विडियो द्वारा दंगल के सुनहरे पलो को हमेशा के लिए कैमरे में कैद कर लिया जाएगा। पुरूष उदयपुर केसरी के साथ ही महिला पहेलवान भी कुश्ती में पुरे दमखम के साथ महिला उदयपुर केसरी खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी जो देखने लायक होगा। मुख्य अतिथि के रुप में के के गुप्ता संयोजक स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान,दंगल की अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह सचान समाजसेवी,विशिष्ट अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष बालू सिंह कानावत व वीरम देव सिंह कृष्णावत,यदुराज सिंह कृष्णावत होंगे।कार्यक्रम के अतिथि जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी व पुलिस उप अधीक्षक सीआईडी जोन उदयपुर के चांदमल सिंगारिया होंगे। साथ ही उदयपुर के विभिन्न अखाड़ो के उस्तादो का भी दंगल समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया जायेगा।
दंगल में होने वाली कुश्तियों को नियमानुसार करवाने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ से मान्यता प्राप्त रेफरी संजीव कुमार मालिक,राजस्थान कुश्ती संघ से मान्यता प्राप्त रेफरी nsnis कुश्ती कोच हेमंत अठवाल,राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पहलवान राकेश अठवाल,शारीरिक शिक्षक राजेश छापरवाल,हरीश यादव,nsnis कोच क्रिष सेन व राज्य क्रीड़ा परिषद के कोच केशूलाल भील,किशोर मल्होत्रा,मुकेश शर्मा,जसवंत चोधरी, शारीरिक शिक्षक सतीश चौधरी,किशन सोनी,नितिन वसीटा,कोच चित्रांशु चौधरी,अजय मोदी आदि द्वारा किया जायेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!