मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के ओपन एयर थिएटर पर नवल योग सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के ओपन एयर थिएटर पर रविवार को संस्थान द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक निशुल्क योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया।संस्थान अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने बताया कि प्रतिभागियों हेतु अभिवादन प्रकटीकरण योग सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान द्वारा दिया गया। योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग सहायक राजेश सिंह, दिनेश मीणा ,प्रियंका चौधरी, कविता गंगवानी, महिमा शक्फ्वीपीय , शशांक, शुभम पुरबिया ,सीमा कुमावत, जानवी भाटिया ,मुकेश जोशी, सुमन कुमावत ने निशुल्क योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया ।बहुत ही उल्लास के साथ लोगों ने पुनः शिविर वही करने की इच्छा अभिव्यक्त की। सूरज प्रार्थना के साथ योग प्रोटोकॉल को विराम दिया गया। शिविर में विप्र समाज अध्यक्ष केके शर्मा ,सुधीर जी पौधार ,डॉ बीएल कुमार ,भंवर लाल सालवी, अंजू जैन, हिम्मत जी नागदा, मनोज घरबड़ा ,हिम्मत जी जैन ,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य अरुण जी ,कृषि अभियंता सुनील जैन के साथ स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में प्रतिभा गीता रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!