भींडर में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बिजली व पानी की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन

भींडर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर उपखंड मुख्यालय पर फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोतरी एवं पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के निर्देशानुसार भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भींडर उपखंड कार्यालय पर भींडर मंडल, भींडर ग्रामीण मंडल, केरेश्वर मंडल एवं कानोड़ मंडल द्वारा बढी बिजली दरों एवं पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ी हुई बिजली की दरें वापस लेने एवं पानी की सुचारू व्यवस्था करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रभारी अनिल शर्मा, लक्ष्मीलाल मेनारिया, विस्तारक धूलेश्वर मीणा, भींडर नगर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकरलाल जाट, पार्षद सुरेश कंठालिया, पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, सरपंच बाबूलाल, महामंत्री चमनलाल सोनी, चंपेश मेनारिया, ललित सिंह शक्तावत, महिला मोर्चा की बसंती देवी मीणा, ममता चौबीसा, युवा मोर्चा के राहुल जैन, जितेंद्र सिंह शक्तावत, दिनेश व्यास, महावीर वया, ओम प्रकाश व्यास, मांगीलाल मेघवाल, नंदलाल व्यास, बगदीराम मीणा, पूर्व सरपंच नानालाल मीणा, विकास सुथार, इंद्रलाल फांदोत, हीरालाल पंड्या, विनोद मौर्य सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!