क्रिकेट का महाकुंभ : एमएस स्टेडियम पर उद्धघाटन कल , सुंदरकांड पाठ और ट्रॉफी का अनावरण आज

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर रविवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ शुभारंभ कल रविवार को होगा। आयोजन के तहत आज शनिवार को विविध कार्यक्रम होंगे। आयोजक कमेटी के दुर्गेश मेनारिया ने बताया की शुभारंभ से पूर्व खेल मैदान पर स्थानीय नवयुवक मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा । वही आज शनिवार को सांय 4 बजे महाकुंभ में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तान की मोजुदगी में विजेता उप विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया जायेगा इसके साथ ही खिलाड़ियों के किट का विमोचन भी होगा । अनावरण कार्यक्रम में बतौर अथिति पूर्व प्रधान चमन शेखर सुथार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, पूर्व सेवा दल अध्यक्ष निमत मेनारिया , मुकेश नागदा एवं दिनेश मेनारिया वाना शामिल होंगे । आयोजन को लेकर एमएस स्टेडियम पर कस्बे के शारिरिक शिक्षको की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आयोजक कमेटी की ओर से सभी का अभिनंदन कर 10 दिवसीय प्रतियोगिता में सहयोग की अपील की गई। इधर खिलाड़ी पिच तैयार करने में जुटे है दर्शक दीर्घा सहित मंच बनाने का कार्य अंतिम चरण में है । ग्राउंड में साफ सफाई जारी है। की उक्त 10 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ में 70 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमे सभी मैच दिन में खेले जायेंगे विजेता टीम को एक लाख रुपए का व उपविजेता को 31 हजार रूप का नकद पुरुस्कार दिया जायेगा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!