बाल भवन एंग्लो एकेडमी विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक योगाभ्यास
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । दिनांक 10 मार्च 2023 को नवल योग सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत एमएलएसयू अतिथि संकाय योग सेंटर की योग विशेषज्ञ श्रीमती मीना जैन के निर्देशन तथा योग सहायक श्री मिथुन गमेती एवं सुश्री जानवी भाटिया के सहयोग से बाल भवन एंग्लो एकेडमी विद्यालय प्रांगण में शिक्षा संकाय एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गयाl तथा योगा से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास संबंधी जानकारी प्रदान की गई lसभी ने बड़े ही मनोयोग से इस कार्यक्रम में भाग लियाl इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर सत्या कुमारी शर्मा की उपस्थिति उत्साहवर्धक रही कार्यक्रम में श्री देवेश शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता ऐ डी ए,अजमेर, श्री निर्मल चितौड़ा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, (रिटायर्ड )पीएचइडी, श्री अजय पोरवाल ,मनोनीत पार्षद, नगर निगम डॉक्टर बलवंत परिहार, श्रीनाथ हॉस्पिटल पंकज सनाढ्य एवं श्री रवि कंधारी ज्योतिषाचार्य भी उपस्थित थेl संस्था की प्रधानाध्यापिका श्रीमती डॉक्टर मालेश्री शर्मा द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
