वृक्षम अमृतम संस्थान द्वारा 100 परिण्डे वितरित
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । इंडिजिनियस प्रोग्रेसिव स्कूल, न्यू नवरतन कंपलेक्स में 100 परिंडा वितरण का कार्यक्रम किया गया। वृक्षम अमृतम संस्थान अध्यक्ष गोपेश शर्मा द्वारा नन्हे बच्चों को ग्रीष्म ऋतु में पशु पक्षियों हेतु दाना एवं पानी की व्यवस्था करने हेतु अपने घर पर परिंडा लगाकर दानापानी रखने का महत्व समझा कर संकल्प दिलाया ।
साथ ही वृक्षम संस्थान द्वारा इंडिजिनियस प्रोग्रेसिव स्कूल के बच्चों को स्वच्छ भारत मिशन की महत्वता समझाते हुए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने स्कूल एवं सोसाइटी को स्वच्छ रखने हेतु संकल्प दिलाकर सभी कक्षाओं में 10 डस्ट बिन भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में इंडिजिनियस संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रधानाचार्य वीना शर्मा द्वारा वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष श्री गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एग्जीक्यूटिव सदस्य सुकुमार मंडल, महेश उपाध्याय, विकास दादीच का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया
