सरपंच साधारण सभा की बैठक का बहिष्कार करेंगे
उदयपुर । राज्य भर के सरपंच लंबे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर है राजस्थान सरपंच संघर्ष समिति के बैनर तले राजस्थान के सभी सरपंच होने वाली पंचायत समिति की आम बैठक का बहिष्कार करेंगे। सरपंच संघ उदयपुर जिला अध्यक्ष उदयपुर माधव लाल अहीर ने बताया कि राजस्थान के सरपंच लंबे समय से लोगों से संबंधित जनहित की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और इसके तहत 20 से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। सरपंचों ने गांव के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला फंड जो कि लगभग 4000 करोड रुपए उसे शीघ्र पंचायतों के खातों में डाला जाए,
प्रधानमंत्री आवास में शेष पात्र व्यक्तियों की आवास स्वीकृति तत्काल निकाली जाए । ,राज्य सरकार द्वारा 10 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ देने के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिए गये थे उन्हें खाद्य सुरक्षा का लाभ तुरंत दिया जाए, नरेगा योजना में कई जिलों का सत्यापन के बाद भी भुगतान बकाया है वह भुगतान तुरंत रिलीज किया जाए साथ ही एक पंचायत में केवल 20 काम ही स्वीकृत होंगे यह बाध्यता खत्म की जाए और नेटवर्क की प्रॉब्लम को देखते हुए ऑनलाइन हाजरी बंद की जाए,
13 जिलों को पेयजल का लाभ पहुंचाने वाली स्टंन कैनाल प्रोजेक्ट को नेशनल परियोजना घोषित की जाए,
सहित विभिन्न मांगे शामिल है
आंदोलन को सफल बनाने के लिए जयपुर में राजस्थान सरपंच संयुक्त संघर्ष समिति बैठक हुई इसमें संरक्षक बंसीधर गढ़वाल जयराम पलसानिया नेमी चंद मीणा रोशन अली मेहर सिंह धनकड शक्ति सिंह रावत महेंद्र सिंह मझेवला रफीक पठान भागीरथ यादव नवीन शीलू गजेंद्र सिंह हनुमान झाझड़ा संजय नेहरा अशोक यादव हरिराम बाना नरेंद्र सहारण भंवर सिंह धीवा सविता राठी प्रमिला चौधरी नीरू यादव शारदा मेहता अशोक गोलियां राम प्रसाद चौधरी मनोज मीणा मुकेश मीणा हंसराज फागना अर्जुन गौड़ मोइजुद्दीन गुड्डू आनंदी लाल मीणा कुलदीप गौड़ सहित कई पदाधिकारियों उपस्थित थे
