मावली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आर ओ भेंट किया
मावली कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जल ही जीवन मिशन के अंतर्गत शान्तम एजुकेशन एन्ड वेलफेयर सोसायटी मावली के सहयोग कर्ता जगन्नाथ, सत्यनारायण लावटी परिवार द्वारा मावली हॉस्पिटल को एक आर ओ चीलर भेट किया गया । जिसमे मावली व्यापार मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढ़ा, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,परिवार के सन्तोष देवी ,गीता देवी , ओम प्रकाश लावटी एवं हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा । पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल ने सोसायटी के अध्यक्ष गिरिराज लावटी को आम जन ओर मरीजो के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराने को लेकर किये गए कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
