रजत पालकी में विराज कर तोपों की सलामी के साथ भींडर भ्रमण पर निकले नृसिंह भगवान के जयकारों से गुंजा पूरा नगर

भीण्डर । नगर के प्रसिद्व नृसिंह भगवान के प्राकटयोंत्सव नृसिंह चतुर्दशी के उपलक्ष्य में गुरुवार को चौबीसा समाज भीण्डर के तत्वावधान सुबह युवाओ की ओर से भगवान के मंगला दर्शन खुले तो तोप की सलामी दी गई सुबह 10:00 बजे सनातन धर्म उत्सव सेवा समिति की औए से 51 पंडितों द्वारा ठाकुर जी का महारुद्राभिषेक पाठ किये शाम को विराट रथयात्रा निकली जो। तोप की सलामी के साथ शाही लवाजमें चांदी के शेषनाग की सिंहासन में बिराजीत होकर नृसिंह भगवान की नगर भ्रमण कर निकले रथयात्रा नृसिंह मंदिर से रावलीपोल चौक सदर बाजार,मोचीवाड़ा हिंता गेट,बाहर का शहर रामपोल बस स्टेण्ड होस्पीटल रोड़,धारता रोड़ सूरजपोल बस स्टेण्ड से रघुनाथ चौक में पहुची जहा पर हिरण्यकश्यप भक्त प्रह्लाद के नाटय का मंचन हुआ शाम को करिब 7 बजे खम्ब फाड़कर भगवान नृसिंह भगवान प्रकट हुए। पुनः रथयात्रा निज धाम में पंहुची भगवान की महाआरती हुई। रथयात्रा में सबसे आगे घोड़े चल रहा था चौबीसा समाजजन व युवा नृसिंह भगवान के भजनों पर थिरकते हुए चले महाकाल भक्त मंडल की तोप से फूलों की वर्षो की जा रही थी जिससे माहौल पुप्षमय हो गया नगर की सड़कें पुष्पों से भर गई इसके बाद शेषनाग की सिंहासन में नृसिंह भगवान बिराजीत थे चौबीसा समाज के समाज जन अपने पारंपरिक वेशभूषा सफेद धोती और कुर्ता और मेवाड़ी पाग सिर पर सजी हुई थी
महिला केसरिया साड़ी में में सजधज कर चली तथा युवतियां थिरकती हुई रथयात्रा में चल रही थी नृसिंह जी की झांकी थी एक बग्गी में साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती थी ।नृसिंह जी के जयकारों से पूरा भींडर नगर गुंज उठा रथयात्रा की सुरक्षा की चाक चोबन्ध व्यवस्था बनी रही खेरोदा थानाधिकारी पवन सिंह वल्लभनगर सीआई घनश्याम सिंह देवड़ा सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे

भीण्डर नगरवासी ने पलक पावड़े बिछाकर पुप्षवर्षा कर स्वागत किया- आराध्यदेव के स्वागत के लिये नगरवासियो एवम आसपास के भक्तो ने घण्टो तक इंतजार किया ठाकुर जी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया

मंदिर को भव्य सजाया गया- पूरे मंदिर को भव्य गुबारों से सजाया गया भव्य विद्युत सजावट की गई।

विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत- वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर पालिका भींडर चेयरमैन निर्मला भोजावत, पूर्व भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पण्ड्या सहित आदि ने स्वागत किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!