योगाभ्यास प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास का तीन दिवसीय सत्र पूर्ण

उदयपुर, विनोद कुमार रैगर । महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में बुधवार तीन मई को नवल योग सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तीन दिवसीय सत्र का तीसरा पूर्वाभ्यास कराया गया जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने बताया कि योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग प्रशिक्षक महेंद्र, जाह्नवी ,सीमा कुमावत,रूचिका,मुकेश ,सुमन,खुशी,महिमा ने योग प्रेमियों को योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास करवाया। महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में लोग योग प्रोटोकॉल पूर्व अभ्यास करने के लिए उपस्थित हुए जिनमें महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट सचिव चंद्रशेखर ,लायंस क्लब लेक सिटीप्रेसीडेंट के वी रमेश व विप्र समाज प्रमुख के के शर्मा जी ने 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंदिर प्रांगण में शहर की विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से 1000 लोगो की अनुमानित संख्या के साथ हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास करने एवं योग दिवस मनाने का संकल्प लिया, अजेश सेठ

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!